ज्ञान की बातें
----------------
प्रकृति है साक्षात
ईश का रूप।
है सत्य सिर्फ
विज्ञान ही धरा में
जानो ये बात।
इंसानियत
सर्वोपरि धर्म है
धरती पर।
सच्ची पूजा है
सिर्फ मानव धर्म
इस जग में।
मूल कारण
गरीबी का है जानो
अंधविश्वास।
नहीं मिटेगी
ज्ञान-विज्ञान बिना
ये दरिद्रता।
धर्म व जाति
नहीं ले जा सकते
उत्कर्ष पर।
@दिनेश कुकरेती

Science Dissemination campaign (SDC) से जुड़कर विज्ञान प्रसार में सहभागिता निभाएं।
जवाब देंहटाएंScience Dissemination campaign (SDC) से जुड़कर विज्ञान प्रसार में सहभागिता निभाएं।
जवाब देंहटाएं