सूर्य (एक)
(Being a student of science, my only goal is to make science accessible to the masses. I want that scientific consciousness should develop in every human being and the sense of caste-religion, high-low, small-big should end completely from the world. This is possible only when we start evaluating everything from the point of view of science. I believe that day will definitely come.)
शुक्रवार, 31 मार्च 2023
सूर्य (एक)
गुरुवार, 30 मार्च 2023
चांद पर मानव (नौ)
चांद पर मानव (नौ)
------------------------
चांद से लौट
प्रसिद्धि मिली बहुत
आर्मस्ट्रांग को।
इंटरव्यू को
दौड़ने लगी पीछे
पूरी दुनिया।
आर्मस्ट्रांग थे
बडे़ एकांतप्रिय
अभी तक तो।
असंभव था
एकांत में रहना
उनके लिए।
आखिरकार
छोड़ दिया शहर
आर्मस्ट्रांग ने।
नदी तट पे
बनवाया उन्होंने
अपना घर।
रहने लगे
परिवार के साथ
उस घर में।
@दिनेश कुकरेती
चांद पर मानव (आठ)
चांद पर मानव (आठ)
---------------------------
आर्मस्ट्रांग ने
सही किया पेन से
यान का स्विच।
इस स्विच पे
टंगे हुए थे प्राण
दोनों जनों के।
नहीं आ पाते
वापस पृथ्वी पर
इसके बिना।
टला संकट
उठा ऊपर यान
चंद्र तल से।
जुडा़ तब वो
कोलंबिया यान से
चंद्र कक्षा में।
कोलंबिया में
थे माइक कालिंस
तीसरे यात्री।
कक्षा में यान
परिक्रमारत था
चंद्रमा की जो।
@दिनेश कुकरेती
बुधवार, 29 मार्च 2023
चांद पर मानव (सात)
चांद पर मानव (सात)
----------------------------
दोनों ने जब
किया यान में नाश्ता
आ गई नींद।
छह घंटे वो
सोते रहे यान में
चंद्रमा पर।
संपर्क बिना
नासा कंट्रोल रूम
था परेशान।
खुली नींद तो
हुए तैयार दोनों
वापसी हेतु।
अरे यह क्या!
टूटा हुआ था स्विच
यान का मुख्य।
उड़ान के लिए
ठीक होना था जरूरी
इस स्विच का।
@दिनेश कुकरेती
चांद पर मानव (छह)
----------------------------
चंद्र सतह
है फिसलन भरी
पडा़ मालूम।
जैसे हो बिछी
महीन पिसी मिट्टी
सतह पर।
किए एकत्र
यात्रियों ने नमूने
चांद पर से।
स्थापित किए
झंडा-उपकरण
उन्होंने वहां।
आ गए फिर
नील और एल्ड्रिन
चंद्रयान में।
बुरी तरह
थक चुके थे दोनों
इस दौरान।
@दिनेश कुकरेती
मंगलवार, 28 मार्च 2023
चांद पर मानव (पांच)
----------------------------
उतरा यान
पचास किमी दूर
तय स्थान से।
स्पेस सूट में
यान से आर्मस्ट्रांग
आए बाहर।
मची हुई थी
दिल में धुगधुगी
आर्मस्ट्रांग की
पैर रखते
धंस न जाए कहीं
चंद्र सतह।
उतरते ही
नासा भेजा संदेश
आर्मस्ट्रांग ने।
पहुंच चुके
सफलतापूर्वक
चांद पे हम।
फिर उतरे
चंद्र सतह पर
बज एल्ड्रिन।
@दिनेश कुकरेती
सोमवार, 27 मार्च 2023
चांद पर मानव (चार)
चांद पर मानव (चार)
----------------------------
स्थापित हुआ
चंद्रमा की कक्षा में
अपोलो यान।
इसके बाद
ईगल में सवार
हुए दो यात्री।
थे दोनों यात्री
नील आर्मस्ट्रांग व
बज एल्ड्रिन।
बढ़ने लगा
चांद की ओर यान
तेजी से अब।
दिखने लगे
छोटे-छोटे पहाड़
चंद्रमा पर।
डर था उन्हें
टकराए न यान
पहाडि़यों से।
निकल गया
सुरक्षित ईगल
मिला सुकून।
@दिनेश कुकरेती
चांद पर मानव (तीन)
चांद पर मानव (तीन)
----------------------------
भरी उडा़न
सोलह जुलाई को
चांद की ओर।
नौ बजकर
बत्तीस मिनट पे
उडा़ राकेट।
इतिहास में
दर्ज हो गई तब
यह सुबह।
तीन दिन की
यात्रा कर पहुंचे
चांद पे यात्री।
नजदीक से
काला और विशाल
दिखा चंद्रमा।
देख के चांद
विस्मित रह गए
यान से यात्री।
लगा था उन्हें
वैसा ही होगा चांद
दिखता जैसे।
@दिनेश कुकरेती
रविवार, 26 मार्च 2023
चांद पर मानव (दो)
चांद पर मानव (दो)
-------------------
चंद्रमा पर
अपोलो ग्यारह से
पहुंचे यात्री।
राकेट था वो
यान ले जाने वाला
सैटर्न पांच।
केप कैनेडी
अंतरिक्ष केंद्र से
उडा़ राकेट।
अमेरिका के
फ्लोरिडा शहर में
यह स्टेशन।
बज एल्ड्रिन
नील आर्मस्ट्रांग के
थे एक साथी।
दूसरे साथी
माइक कालिंस थे
आर्मस्ट्रांग के।
किया था नाश्ता
अंडे और गोश्त का
उडा़न पूर्व।
@दिनेश कुकरेती
VIGYANKU
विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर
विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर --------------------------- मनाएं खुशी जन्मदिन की आज विज्ञानकु की। आज के दिन जन्मा था विज्ञानकु अमेरिका में। त...
-
पहिये का आविष्कार (एक) -------------------------- पहिया लाया सबसे बडी़ क्रांति आदि काल में। कहानी है ये पहिये की खोज की बडी़ रोचक। गिरते...
-
पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) ------------------------ मनाते हम बाइस अप्रैल को पृथ्वी दिवस। लेते हैं हिस्सा एक सौ पिचानवे देश इसमें। पडी़ थी नींव ...
-
पहिये का आविष्कार (दो) -------------------------- बना चुका था पाषाण हथियार तब मानव। प्रयत्न कर उसने काटी होगी वो काष्ठ डाट। पहिये का-सा दे आ...





.jpg)


