चांद पर मानव (सात)
----------------------------
दोनों ने जब
किया यान में नाश्ता
आ गई नींद।
छह घंटे वो
सोते रहे यान में
चंद्रमा पर।
संपर्क बिना
नासा कंट्रोल रूम
था परेशान।
खुली नींद तो
हुए तैयार दोनों
वापसी हेतु।
अरे यह क्या!
टूटा हुआ था स्विच
यान का मुख्य।
उड़ान के लिए
ठीक होना था जरूरी
इस स्विच का।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback