----------------------------
चंद्र सतह
है फिसलन भरी
पडा़ मालूम।
जैसे हो बिछी
महीन पिसी मिट्टी
सतह पर।
किए एकत्र
यात्रियों ने नमूने
चांद पर से।
स्थापित किए
झंडा-उपकरण
उन्होंने वहां।
आ गए फिर
नील और एल्ड्रिन
चंद्रयान में।
बुरी तरह
थक चुके थे दोनों
इस दौरान।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback