विज्ञान दिवस (28 फरवरी)
(Being a student of science, my only goal is to make science accessible to the masses. I want that scientific consciousness should develop in every human being and the sense of caste-religion, high-low, small-big should end completely from the world. This is possible only when we start evaluating everything from the point of view of science. I believe that day will definitely come.)
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023
विज्ञान दिवस (28 फरवरी)
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023
विज्ञान को जानें (एक)
-------------------
विज्ञान शब्द
प्राकृतिक विज्ञान
का है पर्याय।
तीन शाखा में
प्राकृतिक विज्ञान
है विभाजित।
हैं ये शाखाएं
भौतिक-रसायन
जीव विज्ञान।
विज्ञान करे
ज्ञान और समझ
का प्रणयन।
मानव की हो
प्रगति व मंगल
यही उद्देश्य ।
समस्याओं का
मिल सके निदान
यह भी ध्येय।
विज्ञान की ही
सामाजिक विज्ञान
है एक शाखा।
@दिनेश कुकरेती
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023
ज्ञान की बातें
ज्ञान की बातें
बुधवार, 22 फ़रवरी 2023
मानव विकास क्रम
मानव विकास क्रम
------------------
प्राइमेट के
मिले हैं जो जीवाश्म
दो तरह के।
अवानरीय
और वानरीय हैं
हैं ये दो भाग।
उपस्थित थे
मानवाकार कपि
आदिकाल में
हुआ विकास
नर जैसे कपि का
प्राइमेट से।
खाती है मेल
ये स्तनधारी जाति
टार्सियर से।
नहीं गुजरा
नर जैसा ये कपि
कपिवस्था से।
माने जाते हैं
मानवाकार कपि
कपि से आद्य।
@दिनेश कुकरेती
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023
मानव विकास
मानव विकास
------------------
जन्म स्थान है
होमो सेपियन्स का
पूर्वी अफ्रीका।
दो लाख वर्ष
माना जाता रहा है
जन्म का काल।
त्रि-लक्ष वर्ष
पूर्व के देती साक्ष्य
नवीन खोज।
उपलब्ध हैं
उत्तर अफ्रीका में
इसके साक्ष्य।
देते हैं साक्ष्य
मानव विकास के
सिर्फ जीवाश्म।
शैल समूह
बताएं जीवाश्मों की
करीबी आयु।
विभाजित हैं
पांच बडे़ खंडों में
शैल समूह।
@दिनेश कुकरेती
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023
सर्वत्र विज्ञान
सर्वत्र विज्ञान
------------------
विज्ञान की है
महत्वपूर्ण देन
मनोरंजन।
ले ली जगह
शारीरिक खेलों की
वर्चुअल ने।
कृषि क्षेत्र भी
विज्ञान पर हुआ
पूर्ण आश्रित।
ऊसर भूमि
उपजाऊ बनाई
तकनीक ने।
इससे बढी़
किसानों की उपज
दुनियाभर में।
रक्षा क्षेत्र को
विज्ञान ने ही दिए
नए आयाम।
ज्ञान से हुआ
अधिक सुखमय
निज जीवन।
@दिनेश कुकरेती
रविवार, 19 फ़रवरी 2023
संचार क्रांति
संचार क्रांति
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023
विज्ञान के चमत्कार
विज्ञान के चमत्कार
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023
प्रगति की ओर
मानव की यात्रा खंड से
-------------------------
प्रगति की ओर
----------------
सबसे पहले
की आदिमानव ने
तांबे की खोज।
कुछ स्थानों पे
मिलीं ताम्र कुल्हाड़ी
इसका साक्ष्य।
तांबे के बाद
हुई जस्ता की खोज
फिर सीसा की।
समय के साथ
समझदार हुआ
आदिमानव।
उगाने लगा
गेहूं जौ व कपास
समूह के साथ।
वस्त्र बुनना
बन गई उसकी
जीवनचर्या।
पुरा पाषाण
से ताम्रयुग तक
की है ये यात्रा।
@दिनेश कुकरेती
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023
वस्त्रों का ज्ञान
मानव की यात्रा खंड से
-------------------------
वस्त्रों का ज्ञान
------------------
करोड़ों वर्ष
पहले जन्मी धरा
कहे विज्ञान।
चालीस लाख
वर्ष पूर्व शायद
जन्मा मानव।
मिले हैं हमें
अनेक स्थानों पर
पुरावशेष।
हैं संभवत:
जो डेढ़ लाख वर्ष
तक पुराने।
नहीं था तब
वस्त्र पहनने का
ज्ञान जीव को।
लपेटता था
वो छाल, खाल, पत्ते
शरीर पर।
इससे पूर्व
तो रहता था नग्न
आदिमानव।
@दिनेश कुकरेती
बुधवार, 15 फ़रवरी 2023
नमक की खोज
मानव की यात्रा खंड के अंश
------------------------------
नमक की खोज
-----------------
इसी तरह
की आदिमानव ने
नून की खोज।
फैला हुआ था
सफेद सा पदार्थ
सिंधु तट पे।
रखा मुंह में
आदिमानव ने वो
श्वेत पदार्थ।
था नमकीन
और जायकेदार
श्वेत पदार्थ।
जान गया वो
काम का है बहुत
खारा पदार्थ।
नून बनाने
करने लगा संचय
सिंधु का जल।
इस तरह
मिला पहली बार
जिह्वा को स्वाद।
@दिनेश कुकरेती
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023
बदला जीवन
विज्ञानकु : मानव की यात्रा खंड के अंश
---------------------------------------------
बदला जीवन
---------------
ग्रीष्मकाल में
भड़क उठी आग
सूखे पत्तों में।
पेडो़ं के साथ
जल गए जंगल
भुने पशु भी।
भुना मांस वो
आदिमानव को भी
लगा स्वादिष्ट।
भुना मांस ही
खाने लगा अब तो
आदिमानव।
इस आग ने
बदल दी उसकी
जीवनचर्या।
करने लगा
गुफा में भी उजाला
इस आग से।
बन रहा था
जीवों में श्रेष्ठ अब
आदिमानव।
@दिनेश कुकरेती
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023
धरती पर विज्ञान
विज्ञानकु : धरती पर विज्ञान
---------------------------------
सदियों पूर्व
अग्नि के रूप में
आया विज्ञान।
प्रकटी अग्नि
जब टकरे पत्थर
एक-दूजे से।
आदिमानव
थे तब धरती पर
चतुर प्राणी।
जान गए वो
अग्नि है उपहार
उनके लिए।
सोचिए जरा
कितना अहम था
ये आविष्कार।
बढ़ने लगा
कदम-ब-कदम
आगे विज्ञान।
@दिनेश कुकरेती
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023
विज्ञानकु मंजूषा
विज्ञानकु मंजूषा
--------------------
वक्त जरूर लगा
इस पौधे को रोपने में
लेकिन-
जमीन में रोपते ही
फूटने लगे
इसमें अंकुर
खिलने लगी कलियां
महकने लगे फूल
झुरमुटों के बीच से
नजर आने लगे
उम्मीदों के फल
जिन्हें पहचान मिली
'विज्ञानकु' के नाम से
आज यह पौधा आज
ले चुका है
एक फूलते-फलते
वृक्ष का आकार
'विज्ञानकु मंजूषा' का रूप
इसकी सहस्र शाखाएं
देने लगी है
सुकून की छांव
इन शाखाओं को
एकटक देखते जाओ तो
प्रफुल्लित हो उठता है मन
और-
तैरने लगती है आंखों में
एक मनभावन तस्वीर
जिसमें अंकित है
सुनहरे अक्षरों में-
खूबसूरत भविष्य की ओर...
@दिनेश कुकरेती
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023
मानव की यात्रा (एक)
-----------------------
अग्नि प्रकटी
पकाने लगे मांस
आदिमानव।
रहने लगे
तब आदिमानव
समूह संग।
जागी चेतना
उनमें श्रेष्ठता की
चतुर जो थे।
इसी से जगा
परिवार का भाव
धरती पर।
गुफाद्वार को
सुरक्षित बनाया
वन्य जीवों से।
रक्षक बनी
यही अग्नि वन में
गुफाद्वार की।
@दिनेश कुकरेती
विज्ञान चेतना
------------------------------
अंधविश्वास
बुद्धि-विवेक का जो
करे विनाश।
करे जो खत्म
समझने की शक्ति
है अंधभक्ति।
तर्क न माने
सत्य न पहचाने
है अंधश्रद्धा।
है वो कुपढ़
पढ़-लिखकर भी
रहे जो जड़।
चेतना लाए
समझ विज्ञान की
सूझ ज्ञान की।
@दिनेश कुकरेती
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023
संकल्प
हित में यही
विज्ञान को उतारें
स्व व्यवहार।
हम लडे़ंगे
अंधकार से जंग
आगे बढे़ंगे।
करेंगे बातें
घर-घर शिक्षा की
ये है संकल्प।
@दिनेश कुकरेती
सोमवार, 6 फ़रवरी 2023
चिंतन
रविवार, 5 फ़रवरी 2023
जल और जीवन
शनिवार, 4 फ़रवरी 2023
ज्ञान दीप
विज्ञानकु : ज्ञान दीप
----------------------
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023
जीने क ढंग
गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023
विज्ञान पथ
विज्ञानकु : विज्ञान पथ
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023
विज्ञानकु का सार
VIGYANKU
विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर
विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर --------------------------- मनाएं खुशी जन्मदिन की आज विज्ञानकु की। आज के दिन जन्मा था विज्ञानकु अमेरिका में। त...
-
पहिये का आविष्कार (एक) -------------------------- पहिया लाया सबसे बडी़ क्रांति आदि काल में। कहानी है ये पहिये की खोज की बडी़ रोचक। गिरते...
-
पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) ------------------------ मनाते हम बाइस अप्रैल को पृथ्वी दिवस। लेते हैं हिस्सा एक सौ पिचानवे देश इसमें। पडी़ थी नींव ...
-
पहिये का आविष्कार (दो) -------------------------- बना चुका था पाषाण हथियार तब मानव। प्रयत्न कर उसने काटी होगी वो काष्ठ डाट। पहिये का-सा दे आ...
















-132477.jpg)

.jpg)



