विज्ञानकु : मानव की यात्रा खंड के अंश
---------------------------------------------
बदला जीवन
---------------
ग्रीष्मकाल में
भड़क उठी आग
सूखे पत्तों में।
पेडो़ं के साथ
जल गए जंगल
भुने पशु भी।
भुना मांस वो
आदिमानव को भी
लगा स्वादिष्ट।
भुना मांस ही
खाने लगा अब तो
आदिमानव।
इस आग ने
बदल दी उसकी
जीवनचर्या।
करने लगा
गुफा में भी उजाला
इस आग से।
बन रहा था
जीवों में श्रेष्ठ अब
आदिमानव।
@दिनेश कुकरेती

उम्दा विज्ञानकु!
जवाब देंहटाएंबहुत-बहुत धन्यवाद।
जवाब देंहटाएं