google-site-verification: google21fa1b42aa9f945e.html VIGYANKU: संचार क्रांति

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

संचार क्रांति

 


संचार क्रांति 
------------
एक दौर में
पशु-पक्षी होते थे
पत्रवाहक।

नहीं थे तब
गमनागमन के
कोई साधन।

भेज देते हैं
पलभर में हम
आज संदेश।

यह सब ही
संभव हो पाया है
तकनीक से।

विज्ञान ही है
जिसने बना दिया
विश्व को गांव।

घर बैठे ही
संभव बना दी है
विश्व की सैर।

बन गया है
मुख्य संचार स्रोत
इंटरनेट।

@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for feedback

VIGYANKU

विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर

विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर --------------------------- मनाएं खुशी जन्मदिन की आज विज्ञानकु की। आज के दिन जन्मा था विज्ञानकु अमेरिका में। त...