चांद पर मानव (चार)
----------------------------
स्थापित हुआ
चंद्रमा की कक्षा में
अपोलो यान।
इसके बाद
ईगल में सवार
हुए दो यात्री।
थे दोनों यात्री
नील आर्मस्ट्रांग व
बज एल्ड्रिन।
बढ़ने लगा
चांद की ओर यान
तेजी से अब।
दिखने लगे
छोटे-छोटे पहाड़
चंद्रमा पर।
डर था उन्हें
टकराए न यान
पहाडि़यों से।
निकल गया
सुरक्षित ईगल
मिला सुकून।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback