चांद पर मानव (तीन)
----------------------------
भरी उडा़न
सोलह जुलाई को
चांद की ओर।
नौ बजकर
बत्तीस मिनट पे
उडा़ राकेट।
इतिहास में
दर्ज हो गई तब
यह सुबह।
तीन दिन की
यात्रा कर पहुंचे
चांद पे यात्री।
नजदीक से
काला और विशाल
दिखा चंद्रमा।
देख के चांद
विस्मित रह गए
यान से यात्री।
लगा था उन्हें
वैसा ही होगा चांद
दिखता जैसे।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback