google-site-verification: google21fa1b42aa9f945e.html VIGYANKU: सूर्य (एक)

शुक्रवार, 31 मार्च 2023

सूर्य (एक)



सूर्य (एक)

--------
सबसे बडा़
सौरमंडल का है
पिंड सूरज।

तेरह लाख
नब्बे हजार किमी
सूर्य का व्यास।

पृथ्वी से सूर्य
है एक सौ नौ गुना 
अधिक बडा़।

विशाल गोला
हाइड्रोजन और
हीलियम का।

पहुंचता है
पृथ्वी पर ऊर्जा का
छोटा सा भाग।

है पृथ्वी पर
जीवन का आधार
सूर्य की ऊर्जा।

फेरी लगाता
सत्ताईस दिन में
निज अक्ष पे। 

@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for feedback

VIGYANKU

विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर

विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर --------------------------- मनाएं खुशी जन्मदिन की आज विज्ञानकु की। आज के दिन जन्मा था विज्ञानकु अमेरिका में। त...