बिग-बैंग
---------------
सिद्धांत दिया
जार्ज लेमेंटर ने
बिग-बैंग का।
यह ब्रह्मांड
था एक बडा़ गोला
भारी द्रव्य का।
काल है यह
पंद्रह सौ करोड़
वर्ष पूर्व का।
इस गोले में
लगातार होता था
स्व विखंडन।
इससे हुआ
ग्रह-उपग्रह व
तारों का जन्म।
यह प्रक्रिया
चल रही आज भी
अनवरत।
बिग-बैंग को
प्रमाणित करता
हिग्स बोसोन।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback