हिग्स बोसोन
----------------
हुआ प्रयोग
पौने दो सौ मीटर
जमीन तले।
बनाई गई
सत्ताईस किमी की
सुरंग यहां।
लार्ज हैड्रॉन
कोलाइडर दिया
इसको नाम।
स्थान है यह
स्विट्जरलैंड व
फ्रांस सीमा में।
हुई टक्कर
परमाणु कणों में
बहुत तेज।
हिग्स बोसोन
इस टक्कर से ही
हुआ प्रकट।
इस कण में
समाए हैं रहस्य
इस सृष्टि के।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback