समय का इतिहास (एक)
------------------
एक दौर में
जानते थे समय
रेत घडी़ से।
कालांतर में
होता है आविष्कार
सूर्य घडी़ का।
आविष्कार था
समय गणना का
यह पहला।
चर्च करते थे
अट्ठारवीं सदी में
काल गणना।
लगी होती थी
चर्च भवन पर
बडी़ घडि़यां।
सिर्फ घंटों की
गणना करती थीं
चर्च की घडी़।
ईजाद हुई
समय बताने को
पॉकेट वॉच।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback