चांद पर मानव (एक)
------------------
बीती सदी का
वर्ष उनहत्तर
बहुत खास।
पडे़ कदम
चांद की सतह पे
पहली बार।
दिन बना वो
इतिहास का खास
बीस जुलाई ।
चार मिनट
ग्यारह बजने में
थे तब शेष।
चढ़ रही थी
धरा पे दोपहर
उस समय।
पहले यात्री
नील आर्मस्ट्रांग थे
अमेरिका के।
उनके साथ
गए थे चांद पर
दो अन्य यात्री।
@दिनेश कुकरेती
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback