जानें अपनी धरा को (दो)
-----------------------------
पृथ्वी लगाती
सूर्य की एक फेरी
एक वर्ष में।
मानते हम
तीन सौ पैंसठ हैं
वर्ष में दिन।
नहीं जोड़ते
इसमें छह घंटे
सुविधा हेतु।
चार वर्ष में
छह घंटे हो जाते
पूरा एक दिन।
जोडा़ जाता है
फरवरी माह में
ये एक दिन।
चौथे वर्ष में
आता है ऐसा मौका
फरवरी में।
वर्ष होता है
तीन सौ छियासठ
दिन का तब।
@दिनेश कुकरेती
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback