जानें अपनी धरा को (एक)
--------------------------
जानते हो क्या
दो प्रकार की गति
इस धरा की।
एक घूर्णन
जबकि दूसरी है
परिक्रमण।
वसुंधरा का
अक्ष पर घूमना
ही है घूर्णन।
स्थिर कक्षा में
सूर्य की फेरी ही है
परिक्रमण।
कहा जाता है
घूर्णन समय को
पृथ्वी का दिन।
पृथ्वी लेती है
अक्ष पर फेरी में
चौबीस घंटे।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback