google-site-verification: google21fa1b42aa9f945e.html VIGYANKU

मंगलवार, 14 मार्च 2023

मानव की यात्रा (छह)



मानव की यात्रा (छह)

-------------------------------

इस धरा में

लाखों वर्ष पहले

जन्मा मानव।


वानर जैसा

स्वरूप था उसका

शुरुआत में।


चलता था वो

वानर के जैसे ही

चार पैरों पे।


धीरे-धीरे वो

सीख गया चलना

दो पैरों पर।


इसी प्रकार

स्वतंत्र हुए होंगे

उसके हाथ।


ऐसे ही आए

अन्य बदलाव भी

तब उसमें।


बदला होगा

खानपान उसका

वक्त के साथ।


@दिनेश कुकरेती

सोमवार, 6 मार्च 2023

पृथ्वी का इतिहास


पृथ्वी का इतिहास

-----------------

कई खंडों में

बंटा है इतिहास

इस धरा का।


चार अरब

छह करोड़ साल

पुराना है जो।


इयॉन, एरा

पीरियड, ईपॉक

नाम खंडों के।


कल्प, संवत

अवधि और युग

कहलाएं जो।


सबसे छोटी

इकाई है ईपॉक

इन खंडों में।


चल रहा है

होलोसीन ईपॉक

वर्तमान में।


@दिनेश कुकरेती

रविवार, 5 मार्च 2023

मानव की यात्रा (पांच)


मानव की यात्रा (पांच)

---------------------
समझ गया
बीज का महत्व भी
वह धीरे-धीरे।

उगते पौधे
देखे जब उसने
फेंके बीज से।

पालने लगा
उन पौधों को वह
यत्न पूर्वक।

बनने लगे 
छोटे-छोटे समूह
तब उसके।

जागा उनमें 
एक-दूजे के लिए
अपनत्व।

दिखने लगा
जुदा अन्य जीवों से
आदिमानव।

बढ़ रहा था 
परिवार की ओर
आदिमानव।

@दिनेश कुकरेती

शनिवार, 4 मार्च 2023

मानव की यात्रा (चार)


मानव की यात्रा (चार)

---------------------
पुराकाल में
बुझती न थी यह
आग कभी भी।

आदिमानव 
करता था उसकी
नित्य सुरक्षा।

कभी-कभी तो
बनती कारण वह
अग्निकांड का।

जल जाते थे
जंगल के जंगल
इस आग से।

वर्षा होती तो
वह जमीन तब
होती उर्वर।

उगते वहाँ
नए-नए पादप
कंद-मूल के।

समझ गया
तब आदिमानव
है यह आहार। 

@दिनेश कुकरेती

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

मानव की यात्रा (तीन)


पिट्सबर्ग (अमेरिका) से प्रकाशित द्वैभाषिक मासिक 'सेतु' के फरवरी अंक में छपे विज्ञानकु

मानव की यात्रा (तीन)

--------------------
यह भी धारणा
कि बीस लाख साल
पूर्व का काल।

था अस्तित्व में
होमो हैबिलिस जो
वही था खोजी।

या फिर खोजी
आस्ट्रेलोपिकेथस
ने तब आग।

थे ये दोनों ही
पूर्व आदिमानव
इस धरा में।

यह भी है मत
होमो सेपियंस था
खोजी आग का।

हम ही तो हैं
होमो सेपियंस जो
माने विज्ञान।

शोध है जारी
एक दिन जरूर
खुलेगा भेद।

@दिनेश कुकरेती


गुरुवार, 2 मार्च 2023

मानव की यात्रा (दो)

मानव की यात्रा (दो)
--------------------
मालूम नहीं
कब प्रकटी अग्नि
पर है सत्य।

पुराकाल में 
आदिमानव ने ही
खोजी थी अग्नि।

कहते हैं था
होमो इरगास्टर
पहला खोजी।

या कि शायद
होमो इरेक्टस ने 
अग्नि की खोज।

लुप्त प्रजाति
होमो इरेक्टस है
होमिनिड की।

दोनों प्रजातियाँ
वर्तमान मानव
की हैं पूर्वज।

काल है यह
दस लाख बरस
पूर्व शायद।

@दिनेश कुकरेती

बुधवार, 1 मार्च 2023

महान वैज्ञानिक सीवी रमन


महान वैज्ञानिक सीवी रमन

--------------------------------

सीवी रमन

उन्नीस सौ तीस में

जीता नोबेल।


मिला था उन्हें 

रमन प्रभाव को

यह सम्मान।


पहली बार

किसी एशियाई को

मिला नोबेले।


जन्मा था वह

तिरुचिरापल्ली में

महान खोजी।


शौकीन भी थे

शास्त्रीय संगीत के

सीवी रमन।


रखते थे वो

तार वाले वाद्यों में

गहरी रुचि।


किया उन्होंने 

यांत्रिक वायलिन

का भी निर्माण।


@दिनेश कुकरेती


VIGYANKU

विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर

विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर --------------------------- मनाएं खुशी जन्मदिन की आज विज्ञानकु की। आज के दिन जन्मा था विज्ञानकु अमेरिका में। त...