आह्वान
----------
कीजिए तर्क
जुटाइए प्रमाण
कहे विज्ञान।
छटे कुहासा
मिटेगा अंधकार
इस ज्ञान से।
करेगा देश
चहुंमुखी उन्नति
आगे बढे़गा।
जागेगा भाव
समाज में तब ही
समानता का।
शुरू करेंगे
व्यापक स्तर पर
ऐसा मिशन।
फैले जिससे
विज्ञान को लेकर
जागरूकता।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback