विज्ञान को जानें (दो)
--------------------
तर्क-प्रमाण
आधारित जो ज्ञान
वही विज्ञान।
घटना की जो
कराए अनुभूति
वही विज्ञान।
घटना का जो
करे स्पष्टीकरण
है वो विज्ञान ।
करे विज्ञान
यथार्थ का चित्रण
निरीक्षण भी।
विज्ञान के हैं
स्थिर व गतिशील
दो स्पष्ट पक्ष।
महत्ता मिली
संकलित ज्ञान को
स्थिर पक्ष में।
महत्व रखे
गतिशील पक्ष में
क्रियाशीलता।
@दिनेश कुकरेती

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for feedback