google-site-verification: google21fa1b42aa9f945e.html VIGYANKU

रविवार, 12 जनवरी 2025

विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर

विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर

---------------------------

मनाएं खुशी
जन्मदिन की आज
विज्ञानकु की।

आज के दिन
जन्मा था विज्ञानकु
अमेरिका में।

तारीख दस
जनवरी की थी वो
याद है मुझे।

साल था वह
दो हजार इक्कीस
ऐतिहासिक।

सृजनकार 
लखेड़ाजी अपने
इस विधा के।

@दिनेश कुकरेती

बुधवार, 10 जनवरी 2024

विज्ञानकु दिवस

 विज्ञानकु दिवस

-------------------

जनवरी में

जन्मा था विज्ञानकु

दस तारीख


पहली बार

रची गई विधा ये

अमेरिका में


खोज है यह

एससी लखेड़ाजी की

बड़ी अहम।


कर लिए हैं

तीन बरस पूरे

विज्ञानकु ने।


शुभ हो सभी

विज्ञान प्रेमियों को

ये खास दिन।


@ दिनेश कुकरेती

शुक्रवार, 12 मई 2023

नाव का आविष्कार



नाव का आविष्कार

------------------------

घर हमेशा
नदी तट पर ही
बनाता था वो।

ताकि हमेशा
मिलता रहे उसे
पर्याप्त पानी।

देखा उसने
तैरता एक बार
लट्ठा नदी में।

फिर उसने
बांध के कुछ लट्ठे
डाले नदी में।

रखा वजन
तैरते लट्ठों पर
वो डूबा नहीं।

बैठा वो ख़ुद
फिर भी नहीं डूबे
तैरते लट्ठे।

ऐसे हुआ था
नाव का आविष्कार
पुरा काल में।

@दिनेश कुकरेती

गुरुवार, 11 मई 2023

पहिये का आविष्कार (दो)



























पहिये का आविष्कार (दो)
--------------------------

बना चुका था
पाषाण हथियार
तब मानव।

प्रयत्न कर
उसने काटी होगी
वो काष्ठ डाट।

पहिये का-सा
दे आकार काष्ठ को
बना दी गाडी़।

इसे खींचने
गधे, घोडे़, बैल का
लिया सहारा।

हुआ आसान
तब ढोना सामान
उसके लिए।

यही पहिया
बर्तन बनाने में
था सहयोगी।

बनाने लगा
आदिमानव तब
मिट्टी के पात्र।

@दिनेश कुकरेती


बुधवार, 10 मई 2023

पहिये का आविष्कार (एक)


 

पहिये का आविष्कार (एक)

--------------------------

पहिया लाया  

सबसे बडी़ क्रांति

आदि काल में।


कहानी है ये

पहिये की खोज की

बडी़ रोचक।


गिरते कभी

दिखी होगी शायद

काष्ठ की डाट।


आदिमानव

विस्मित हुआ होगा

उसको देख।


घूमते हुए

ज़मीन पर आना

उस काष्ठ का।


ठनका तब

देख के यह दृश्य

उसका माथा।


सोचा उसने

ढो सकता है वो भी

ऐसे सामान।


@दिनेश कुकरेती

रविवार, 23 अप्रैल 2023

पृथ्वी दिवस



पृथ्वी दिवस

----------------

लोगों के बीच

जुलियन कोनिंग

लाए अर्थ डे।


इस शब्द से

कराया परिचित

कोनिंग ने ही।


बीती सदी के 

वर्ष उनहत्तर की

बात है यह।


चुना उन्होंने 

अपना जन्मदिन 

इसके लिए।


पहले शख्स

गेलॉर्ड नेल्सन थे

मनाने वाले।


सीनेटर थे

अमेरिका के वह

उस दौरान।


ध्येय उनका

पर्यावरण शिक्षा 

का था प्रसार।


@दिनेश कुकरेती

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल)










पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल)

------------------------

मनाते हम

बाइस अप्रैल को

पृथ्वी दिवस।


लेते हैं हिस्सा

एक सौ पिचानवे

देश इसमें।


पडी़ थी नींव

उन्नीस सौ सत्तर

में अर्थ डे की।


रखी थी नींव

इस दिवस की तब

अमेरिका ने।


की थी कल्पना

गेलॉर्ड नेल्सन ने

पहली बार।


ध्येय लोगों को

जागरूक करना

धरा के प्रति।


रक्षा करना

विकास की दौड़ में

संसाधनों की।


@दिनेश कुकरेती

गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

मध्यरात्रि का सूर्य



मध्यरात्रि का सूर्य

---------------------

मध्यरात्रि के 

करीब डूबता है

सूरज यहां।


उग आता है

चार बजे सुबह

दोबारा फिर।


मई शुरू से

अगस्त अंत तक

होता है ऐसा।


छह महीने

दिखता है नजारा

स्वीडन में ये।


अलास्का में भी

अस्त नहीं होता है

महीनों सूर्य।


मई अंत से

जुलाई अंत तक

डूबता नहीं।


शीतकाल में

अस्त रहता सूर्य

महीनों तक।


@दिनेश कुकरेती

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

आर्कटिक वृत्त



आर्कटिक वृत्त

------------------

चमकता है

अनवरत सूर्य

फिनलैंड में।


नहीं ढलता

तिहत्तर दिवस

यहां सूरज।


शीत में यहां 

प्रतीत नहीं होता

सूर्य का ताप।


चमकता है

आर्कटिक वृत्त के

ऊपर सूर्य।


अर्द्धरात्रि में

साकार होता यहां

यह नजारा।


बिखेरता है 

तेईस घंटे यहां

रोशनी सूर्य।


दस मई से

जुलाई अंत तक

यही नजारा।


@दिनेश कुकरेती

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

लैंड ऑफ द मिडनाइट सन



लैंड ऑफ द मिडनाइट सन

-----------------------------डूबता नहीं 

छिहत्तर दिवस

नॉर्वे में सूर्य।


लैंड ऑफ द 

मिडनाइट सन 

कहते इसे।


रहती स्थिति

आर्कटिक वृत्त में

तीन महीने।


मई अंत से

जुलाई अंत तक

होता है ऐसे।


पूरे क्षेत्र में

करीब बीस घंटे

चमके धूप।


होती है यहां

चालीस मिनट की 

जून में रात।


धरती पर

छह देशों में ऐसी

रहती स्थिति। 

@दिनेश कुकरेती

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

अपनी धरा को जानें (पांच)



अपनी धरा को जानें (पांच)

-------------------------
इक्कीस मार्च
तेईस सितंबर
है खास तिथि।

इन दो दिन
होते हैं बराबर
रात व दिन।

सीधी आती हैं
विषुवत वृत्त पे
सूर्य किरणें।

नहीं होता है
कोई भी ध्रुव तब
सूर्य की ओर।

होते हैं जब
दिन-रात समान
है ये विषुव।

ऋतु शरद
उत्तरी गोलार्द्ध में
होती है जब।

ऋतु वसंत
दक्षिणी गोलार्द्ध में
होती है तब।

@दिनेश कुकरेती

रविवार, 16 अप्रैल 2023

जानें अपनी धरा को (चार)



जानें अपनी धरा को (चार)

-----------------------------
पूरे कक्ष में
झुकी हुई है पृथ्वी
एक दिशा में।

ध्रुवों के पास
तिरछी पड़ती हैं
सूर्य किरणें।

दिसंबर की
बाईस तारीख है
बहुत खास।

दक्षिण ध्रुव
झुक जाता है जब
सूर्य की ओर।

तब आती हैं
मकर रेखा पर
सीधी किरणें।

प्राप्त होता है
दक्षिणी गोलार्द्ध को
तब प्रकाश।

दिन लंबे व
रातें हो जाती हैं
ध्रुव में छोटी।

@दिनेश कुकरेती

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

जानें अपनी धरा को (तीन)



जानें अपनी धरा को (तीन)

-----------------------------
सीधी आती हैं
उत्तरी गोलार्द्ध में
सूर्य किरणें।

झुका हुआ है
उत्तरी गोलार्द्ध ये
सूर्य की ओर।

गुजरती है
उत्तरी गोलार्द्ध से
कर्क रेखा भी।

इसीलिए तो
यहां प्राप्त होती है
अधिक ऊष्मा।

तभी तो यहां 
छह महीने तक
रहता दिन।

इक्कीस जून
सबसे लंबा दिन
इन क्षेत्रों में।

@दिनेश कुकरेती

VIGYANKU

विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर

विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर --------------------------- मनाएं खुशी जन्मदिन की आज विज्ञानकु की। आज के दिन जन्मा था विज्ञानकु अमेरिका में। त...