google-site-verification: google21fa1b42aa9f945e.html VIGYANKU

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

संकल्प


विज्ञानकु : संकल्प
---------------------

आसान शब्द
व्यावहारिक ज्ञान
यही विज्ञान।

जीवन सार
बता दे जो गुरु
है विज्ञानकु।

हित में यही
विज्ञान को उतारें
स्व व्यवहार।

हम लडे़ंगे
अंधकार से जंग
आगे बढे़ंगे।

करेंगे बातें
घर-घर शिक्षा की
ये है संकल्प।


@दिनेश कुकरेती

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

चिंतन

विज्ञानकु : चिंतन

---------------------

विकास न हो
विनाश का कारण
करें विचार।

मिलकर हो
प्रकृति का रक्षण
यही संस्कार।

पंचतत्व हैं
धरती के रक्षक
जान लें सार।

हम सब ने
किया धरती पर
ये अत्याचार।

बचा रहे ये
आवरण धरा का
हो नवाचार।

@दिनेश कुकरेती

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

जल और जीवन


विज्ञानकु : जल और जीवन
---------------------------------


जल ही कल
याद रहे ये बात
हरेक पल।


वन से जल
जल से है जीवन
सत्य अटल।


सहेजें हम
बूंद-बूंद जल की।
सौगंध हमें।


वर्षा का जल
न बहने दें व्यर्थ
होगा अनर्थ।


हमारी जंग
स्वच्छ जल के लिए
कल के लिए।


@दिनेश कुकरेती

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

ज्ञान दीप


विज्ञानकु : ज्ञान दीप

----------------------

रोपा था पौधा
लखेडा़जी ने तब
देख लो अब।

फूटने लगीं 
उम्मीद की शाखाएं
मनभावन।

खिलने लगे
रंग-बिरंगे फूल।
विज्ञानकु के।

लगेंगे अब
मिठासभरे फल
इस पेड़ में।

रोपो तुम भी
इसी तरह पौधे
विज्ञानकु के।

तभी जलेगा
अंधेरा भगाने को
ज्ञान का दीप।

@दिनेश कुकरेती

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

जीने क ढंग


































विज्ञानकु : जीने का ढंग

-----------------------

निभाओ धर्म
सामने लाओ सच
यही है कर्म।

तत्व को जानो
विज्ञान कह रहा
बात ये मानो।

भूत-पिशाच
सब है बकवास
अंधविश्वास।

मिटा दो भेद
धर्म और जाति के 
बनो इन्सान।

ढोंग-पाखंड
कब बदलेगा ये
जीने का ढंग।

@दिनेश कुकरेती

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

विज्ञान पथ


विज्ञानकु : विज्ञान पथ

---------------------------
धर्म का अर्थ
सत्य से परिचय
विज्ञान पथ।

क्या है विज्ञान
तर्कपूर्ण सोच से
उपजा ज्ञान

विज्ञानकु वो
खोल दे बंद द्वार
दिमाग के जो।

विज्ञान खोले
खुशहाली की राह 
उन्नति के द्वार।

विज्ञान ही है
एकमात्र आधार
ज्ञान प्राप्ति का।

@दिनेश कुकरेती

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

विज्ञानकु का सार

































विज्ञानकु का सार

---------------------
क्या है विज्ञान
समझने की कुंजी
है विज्ञानकु।

विज्ञान ही क्यों
बताने की गाइड
है विज्ञानकु।

अंधकार में
उजाले की किरण
है विज्ञानकु।

अंधश्रद्धा को
मिटाने वाला सूत्र
है विज्ञानकु।

अच्छा समाज
गढ़ता जो लोहार
है विज्ञानकु।

जीवन सार
बता दे जो गुरु
है विज्ञानकु।

@दिनेश कुकरेती

VIGYANKU

विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर

विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर --------------------------- मनाएं खुशी जन्मदिन की आज विज्ञानकु की। आज के दिन जन्मा था विज्ञानकु अमेरिका में। त...