google-site-verification: google21fa1b42aa9f945e.html VIGYANKU

बुधवार, 22 मार्च 2023

विज्ञान को जानें (तीन)



विज्ञान को जानें (तीन)

---------------------

कलेवर है

प्रायोगिक ज्ञान का 

जानो विज्ञान।


कलेवर में

तब्दीली व सुधार

लाए विज्ञान।


सत्य के लिए

देता अनूठी सीख

हमें विज्ञान।


विज्ञान  करे

तर्क के माध्यम से

बुद्धि को तेज।


सलीका देता 

अज्ञ को जानने का

हमें विज्ञान।


देता सामर्थ्य 

असफलताओं से

मुकाबले की।


क्षुद्रता और

शंकामुक्त होता है

एक विज्ञानी।


@दिनेश कुकरेती

मंगलवार, 21 मार्च 2023

विज्ञान को जानें (दो)



विज्ञान को जानें (दो)

--------------------

तर्क-प्रमाण

आधारित जो ज्ञान

वही विज्ञान। 


घटना की जो

कराए अनुभूति

वही विज्ञान।


घटना का जो

करे स्पष्टीकरण

है वो विज्ञान ।


करे विज्ञान 

यथार्थ का चित्रण

निरीक्षण भी।


विज्ञान के हैं

स्थिर व गतिशील

दो स्पष्ट पक्ष।


महत्ता मिली

संकलित ज्ञान को

स्थिर पक्ष में।


महत्व रखे

गतिशील पक्ष में

क्रियाशीलता।


@दिनेश कुकरेती

सोमवार, 20 मार्च 2023

आह्वान



आह्वान

----------

कीजिए तर्क
जुटाइए प्रमाण
कहे विज्ञान।

छटे कुहासा
मिटेगा अंधकार
इस ज्ञान से।

करेगा देश
चहुंमुखी उन्नति
आगे बढे़गा।

जागेगा भाव
समाज में तब ही
समानता का।

शुरू करेंगे
व्यापक स्तर पर
ऐसा मिशन।

फैले जिससे
विज्ञान को लेकर
जागरूकता।

@दिनेश कुकरेती


रविवार, 19 मार्च 2023

पहिया


पहिया

--------

पहिया लाए

सीरिया-सुमेरिया

पहली बार।


बात है यह

चार हजार वर्ष

ईसा पूर्व की।


आया पहिया

पच्चीस सौ ईसा पू.

सिंधु घाटी में।


इससे पूर्व

मेसोपोटामिया में

आया पहिया।


तीन हजार 

ईसा पूर्व तक के 

मिले प्रमाण।


ईजाद हुआ

आरेदार पहिया

मिस्र देश में। 


मिले प्रमाण

अट्टारह सौ वर्ष

ईसा पूर्व के।


@दिनेश कुकरेती

शनिवार, 18 मार्च 2023

विज्ञान की खोज

अरस्‍तु
गैली‍लियो गैलिली


विज्ञान की खोज
-------------------

देता विज्ञान
प्रयोग से हो स्पष्ट 
हमें वो ज्ञान।

हमें हमारी
वृत्ति से जुडा़ ज्ञान
देता विज्ञान।

खोजकर्ता हैं
नूतन विज्ञान के
एरिस्टोटल।

एरिस्टोटल
यूनानी दार्शनिक 
अरस्तु ही हैं।

आइंस्टीन ने
गैलीलियो गैलिली
माने जनक।

प्राचीन खोजी
थेल्स व अरिस्टल
हैं विज्ञान के।

सच तो ये है
कई वैज्ञानिक हैं
खोज के पीछे।

@दिनेश कुकरेती

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

काल क्रम



काल क्रम 

------------

लाया औजार 

नव पाषाण काल

अति घातक।


इनसे तब

मारक बनाते थे

बाण का सिरा।


माना जाता है

पच्चीस सौ ई.पू. का

इनका काल।


इसी काल से

विकसित होती है

सिंधु सभ्यता।

 

उस दौर में 

पहाडी़ गुफाएं थी 

रहने का ठौर।


शैल में बने

ये ठौर कहलाए

शैलाश्रय भी।


@दिनेश कुकरेती

बुधवार, 15 मार्च 2023

काल क्रम का विकास


काल क्रम का विकास

------------------------

पहले आया

पुरा पाषाण काल

धरती पर।


बने औजार

पत्थरों को तोड़

उस काल में।


ये औजार थे

आकार में विशाल

बहुत भारी।


लाया औजार

मध्‍य पाषाण युग

छोटे व पैने।


इन्हें बनाया

आग्नेय पत्थरों से

तब मानव ने।


लगाए गए

इन औजारों पर

काष्ठ के हत्थे।


लेकर आया

नव पाषाण काल

नए औजार।


@दिनेश कुकरेती

VIGYANKU

विज्ञानकु की पांचवीं वर्षगांठ पर

विज्ञानकु की 5वीं वर्षगांठ पर --------------------------- मनाएं खुशी जन्मदिन की आज विज्ञानकु की। आज के दिन जन्मा था विज्ञानकु अमेरिका में। त...